ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ी खबर: बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक! भारी संख्या में मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप, अलर्ट जारी

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बरारी में भारी संख्या में मुर्गियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया

बड़ी खबर: बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक! भारी संख्या में मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप, अलर्ट जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बरारी में भारी संख्या में मुर्गियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए एहतियात के तौर पर बरारी के एक किलोमीटर के इलाके को संक्रमित जोन घोषित किया गया है। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट क्षेत्र के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।


दरअसल, बरारी में मुर्गियों में बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद नमूने की जांच राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से कराई गई थी। संस्थान के निदेशक की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एच5 एन1) की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और प्रभावित इलाके के 10 किलोमीटर के एरिया के पॉल्ट्री फार्म को बंद करने के साथ ही मांस की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। संक्रमित क्षेत्र में मुर्गियों की किलिंग की जाएगी और अंडों को भी नष्ट किया जाएगा।


डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया है कि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर के बाद 9 किलोमीटर की इलाके में मुर्गियों, बत्तख और अन्य पक्षियों की गिनती के लिए टीम का गठन किया गया है।डीएम ने बताया कि पक्षियों को मारने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27, 28 और 29 में पक्षियों को मारने का काम करेगी।