ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: कोसी नदी पर बन रहे बिहार के सबसे बड़े पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, जानिए.. कैसे हुआ हादसा?

Bihar News: बिहार के भागलपुर में कोसी नदी पर बन रहे फुलौत पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 5 सिगमेंट टूटे और एक नदी में गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में एनएच-106 के तहत बिहपुर से फुलौत तक कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा त्रिमुहान घाट के समीप हुआ, जब एक भारी सिगमेंट को वोल्वो लोडर से पुल पर ले जाया जा रहा था।


रात लगभग दो बजे, हरिओ से फुलौत की ओर एक विशाल सिगमेंट को ले जाते समय वोल्वो लोडर का प्रेसर पंप फट गया, जिससे जोर का झटका लगा। इसी दौरान सिगमेंट को पकड़ने वाली रस्सी टूट गई और सिगमेंट पुल पर गिर पड़ा। इस घटना में कुल 5 सिगमेंट क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक सिगमेंट सीधे कोसी नदी में गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई श्रमिक मौके पर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। 


यह पुल एनएच-106 मिसिंग लिंक परियोजना का हिस्सा है और इसकी कुल लंबाई 6.94 किमी होगी, जो इसे बिहार का सबसे लंबा पुल बनाएगी। परियोजना में दोनों ओर 21.988 किमी सड़क निर्माण भी शामिल है। इसकी कुल लागत 996 करोड़ रुपये है और इसे वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


इस महत्वाकांक्षी पुल परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रखी थी। पुल के बनने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यह क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पुल निर्माण का कार्य मुंबई की एफकॉन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। हादसे के बाद कंपनी के इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के बाद पुनर्निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता