ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: गंगा की तेज धार में बह गए चीफ इंजीनियर, तटबंध का मुआयना करने के दौरान हुआ हादसा

BHAGALPUR: भागलपुर में टूटे तटबंध का जायजा ले रहे जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर गंगा की तेज धार में बह गए। इस घटना के बाद साथ अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया हालांकि मौके

बिहार: गंगा की तेज धार में बह गए चीफ इंजीनियर, तटबंध का मुआयना करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में टूटे तटबंध का जायजा ले रहे जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर गंगा की तेज धार में बह गए। इस घटना के बाद साथ अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया हालांकि मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बचा लिया।


दरअसल, नवगछिया के गोपालपुर स्थित बिंद टोली में बाध टूटने के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। गंगा का पानी कई गांवों में फैल गया है और चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। बिंदटोली में ध्वस्त हुए तटबंध का जायजा लेने के लिए जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम पहुंची थी, तभी एक बड़ा हादसा हो गया।


तटबंध का मुआयना करने के दौरान कटिहार के मुख्य अभियंता अनवर जमील गंगा की तेज धार में बह गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने चीफ इंजीनियर को गंगा मे डूबने से बचा लिया और उन्हें पानी से बाहर निकाला। फिलहाल वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।


बता दें कि तटबंध टूटने के बाद इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। सैकड़ों परिवार बेघर हो हए हैं और हजारों लोग अपना घर बार छोड़कर पलायन कर गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के इंजीनियर और अन्य अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा बांध का निर्माण कराया गया था लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद यह बांध ध्वस्त हो गया है और हजारों लोग बाढ़ की विभिषिका झेलने को विवश हो गए हैं।