ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: कैंसर की मार से त्रस्त भागलपुर, 9 महीने में मिले 200 से अधिक रोगी, जाने वजह

BHAGALPUR: देशभर में कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अगर सर्फ बिहार की बात करे तो हर पांच से आठ मिनट में एक मरीज की मौत हो रही है. दूसरी तरफ कैंसर के मामलों में बिहार देश का चौथा

बिहार: कैंसर की मार से त्रस्त भागलपुर, 9 महीने में मिले 200 से अधिक रोगी, जाने वजह
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHAGALPUR:  देशभर में कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अगर सर्फ बिहार की बात करे तो हर पांच से आठ मिनट में एक मरीज की मौत हो रही है. दूसरी तरफ कैंसर के मामलों में बिहार देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य हो गया है. वही अगर बात करे राज्य के भागलपुर जिले कि तो यहां कैंसर रोगी की संख्या सबसे अधिक है. 


भागलपुर में गैर संचारी रोग विभाग ने जिले में कैंसर रोग की पहचान के लिए विभिन्न कैंप आयोजित किये. जिसके अनुसार साल 2022 अप्रैल से दिसंबर तक कैंसर के कुल 203 नये मरीज मिले हैं. यहां ब्रेस्ट, मुंह और गर्भाशय कैंसर की जांच होती है. लेकिन जिले में अब तक सरकारी हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है. 


बता दे जांच में सबसे ज्यादा पिछले साल माउथ कैंसर के रोगी मिले. जहां कुल 203 कैंसर रोगी में 172 को माउथ कैंसर के हैं. वही ब्रेस्ट कैंसर रोगी 19 महिलाएं तो गर्भाशय में 9 महिला को कैंसर हुआ है. और तीन कैंसर के मरीज ऐसे मिले जिनको दूसरे तरह का कैंसर था.


बीते महीने सबौर के सुल्तानपुर भिट्ठी में कैंसर जांच शिविर लगाया गया था. शिविर की अंतिम रिपोर्ट आ गयी है. जिसमें कुल 190 लोगों की जांच हुई थी. जहां 11 कैंसर के संदिग्ध रोगी मिले. 18 का तो मुंह का रूप बिगड़ रहा है. पहले यहां तीन कैंसर के मामले सामने आये थे. इस जांच रिपोर्ट में बताया गया है जो संदिग्ध मामले सामने आये हैं वो लोग तंबाकू, गुटखा समेत अन्य नशा का सेवन करते हैं.