ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: भागलपुर में अगुवानी गंगा पुल और विक्रमशीला सेतु के पास नया ब्रिज कब होगा चालू? जानिए पूरी डिटेल

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर दो महत्वपूर्ण फोरलेन पुल बनाने का जिम्मा ग्लोबल कंस्ट्रक्शन एजेंसी एसपी सिंगला को सौंपा गया है। एजेंसी सुल्तानगंज-अगुवानी के बीच और विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए फोरलेन ब्रिज का निर्माण कर रही है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर दो महत्वपूर्ण फोरलेन पुल बनाने का जिम्मा ग्लोबल कंस्ट्रक्शन एजेंसी एसपी सिंगला को सौंपा गया है। एजेंसी सुल्तानगंज-अगुवानी के बीच और विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए फोरलेन ब्रिज का निर्माण कर रही है। हालांकि, इन दोनों प्रोजेक्ट्स में समानांतर पुल का काम फिलहाल सबसे ज्यादा प्रगति में है।


हालांकि, दोनों पुलों के चालू होने में अभी कुछ समय लगेगा। अधिकारियों के अनुसार, यह दोनों पुल 2026 में चालू नहीं होंगे, और इन्हें 2027 में बाढ़ से पहले संचालन के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। अगुवानी पुल के नदी वाले हिस्से का काम अगले महीने शुरू होने की संभावना है। इसके लिए एजेंसी ने उपकरण आदि मंगाकर परबत्ता साइड से इंस्टॉल कर दिया है। एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भले ही सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के निर्माण में काफी देरी हुई है, सरकार को इसे सबसे पहले हैंडओवर किया जाएगा।


पुल निर्माण निगम, खगड़िया के वरिष्ठ परियोजना अभियंता शशिभूषण सिंह ने कहा कि ब्रिज के लगभग 125 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए कंपोजिट स्टील बीम गार्डर, पाइलिंग और अन्य निर्माण कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई है। गंगा नदी में पानी अधिक होने के कारण वेल बोरिंग का काम एक सप्ताह बाद शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही, क्रेन से ध्वस्त पिलर के अवशेषों को हटाने का कार्य भी किया जाएगा।


सुल्तानगंज की ओर से भी गैप एरिया में गार्डर चढ़ाने का काम शुरू किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों पुलों के बन जाने से भागलपुर और खगड़िया के बीच यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के व्यापार व परिवहन में नई तेजी आएगी। इन पुलों के निर्माण से सुल्तानगंज-अगुवानी और विक्रमशिला सेतु के मार्ग में यातायात क्षमता दोगुनी हो जाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा समय और जाम की समस्या कम होगी।