ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से खेती सीख रहे विदेशी किसान, मुनाफे वाली टिप्स लेने में पाकिस्तान-बांग्लादेश सबसे आगे

Bihar Agriculture University: बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से पाकिस्तान और बांग्लादेश के किसान खेती करना सीख रहे हैं साथ ही खेती के मुनाफे वाले टिप्स भी ले रहे हैं।

 Bihar Agriculture University
बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से खेती सीख रहे विदेशी किसान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Agriculture University: बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से भारत ही नहीं बल्कि विदेश के किसान भी खेती, पशुपालन और पक्षी पालन के वैज्ञानिक तौर तरीके सीख रहे हैं। खास बात ये है कि भागलपुर के सबौर में स्थित बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से खेती के टिप्स लेने वालों में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी शामिल हैं । इसे संभव बनाया है यूनिवर्सिटी के यू-ट्यूब चैनल ने, जिसपर खेती के टिप्स दिये जाते हैं।


यूनिवर्सिटी के यू-ट्यूब चैनल पर खेती, मुर्गी, बटेर, बकरी पालन से जुड़े वीडियो आते रहते हैं। यू-ट्यूब चैनल खोलकर यूनिवर्सिटी ना सिर्फ किसानों को ट्रेनिंग दे रही है बल्कि कमाई भी कर रही है। करीब साढ़े 4 लाख लोगों ने यूनिवर्सिटी के चैनल को फॉलो किया है जिसके वीडियो पर 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज है। यूनिवर्सिटी के दूरस्थ शिक्षा विभाग के निदेशक आर के सोहाने ने बताया कि इस चैनल से करीब 12 लाख रुपये की आय भी हुई है।


उन्होंने बताया कि यू-ट्यूब चैनल के दर्शकों में अमेरिका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, कतर, कुवैत, नेपाल जैसे देश शामिल हैं। यूनिवर्सिटी की सोशल मीडिया टीम में 5 लोग काम कर रहे हैं। दर्शकों में 90 प्रतिशत दर्शक भारत के हैं लेकिन बाकि बचे 10 फीसदी में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी किसान है। यूनिवर्सिटी इस चैनल पर सवाल-जबाव का कार्यक्रम भी आयोजित करती है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता