ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : बासुकीनाथ से पूजा कर वापस लौट रहे कांवड़ियों के साथ हादसा, कार-ऑटो की टक्कर में 2 महिला मौत

BANKA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इ

बिहार : बासुकीनाथ से पूजा कर वापस लौट रहे कांवड़ियों  के साथ हादसा, कार-ऑटो की टक्कर में 2 महिला मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आया है। जहां  बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे रहे दो कांवड़ियों की ऑटो और कार की टक्कर में मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव के पास एक कार और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार दो महिला कांवड़ियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए। मरने वाले और सभी जख्मी रिश्तेदार हैं। 


वहीं, इस घटना में  मृतक महिला की पहचान नेपाल के थापा जिला निवासी जगत बहादुर कार्की की पत्नी शारदा कार्की (55 वर्ष) और भागलपुर जिले के डिमहा, गोपालपुर निवासी अनंत चौधरी की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। जख्मी होने वालों में भागलपुर जिले के डिमहा, गोपालपुर के मृत्युंजय कुमार चौधरी, उनकी पत्नी पुष्पा देवी, महादेव चौधरी की पत्नी चंचल देवी, मुकेश चौधरी की पत्नी ममता देवी और नेपाल के थापा जिले के जगत बहादुर कार्की, बैजू महतो के साथ-साथ केलाबाड़ी के अमित कुमार शामिल हैं। 


बताया जा रहा है कि, ये लोग ऑटो पर सवार होकर ये लोग बासुकीनाथ धाम से पूजा कर नवगछिया जा रहे थे।  इसी क्रम में बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार से ऑटो की टक्कर हो गई। कांवड़ियों से भरी ऑटो खाई में जा गिरी। कार भी वहीं बगल में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। जसिके बाद  कार पर सवार लोग मौके से भाग निकले। 


इधर, घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और  मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी जख्मियों को रजौन सीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सबको जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा गया। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता