ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

Bhagalpur Bomb Threat : भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिला संदेश, प्रशासन अलर्ट

भागलपुर कलेक्ट्रेट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने परिसर की तलाशी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Bhagalpur Bomb Threat : भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिला संदेश, प्रशासन अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bhagalpur Bomb Threat : बिहार के भागलपुर में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। ताजा मामला जिले के समाहरणालय से जुड़ा है, जहां ईमेल के जरिए कार्यालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।


जानकारी के अनुसार, समाहरणालय को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया है कि परिसर के अंदर बम रखा गया है। धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस बल को तैनात कर समाहरणालय को चारों तरफ से घेर लिया गया। परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है।


प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने समाहरणालय परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है और पूरी सतर्कता के साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है।


गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पिछले दो हफ्तों के दौरान बिहार के कई न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार मिल रही धमकियों से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।