ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

भागलपुर के वास्तु विहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा: पुलिस की नाक के नीचे होता रहा 'डर्टी डांस'

भागलपुर के वास्तु विहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, शराब और शबाब के साथ जमी थी महफिल, डर्टी डांस करती पकड़ी गई झारखंड की दो लड़कियां, आपत्तिजनक सामान भी बरामद, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल।

बिहार
थानाध्यक्ष के पड़ोस में रेड
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एक अपार्टमेंट के अंदर डर्टी डांस चल रहा था। झारखंड से लाई गई दो लड़कियों से नंगा नाच करवाया जा रहा था। इस शर्मनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब अपार्टमेंट के गार्ड ने डायल इसकी सूचना डायल 112 को दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी कॉलोनी में बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा भी किराए पर रहते हैं, लेकिन उन्हें अपने पड़ोस में चल रहे इस अवैध धंधे की भनक तक नहीं लगी। 


मामला भागलपुर जिले के वास्तु विहार कॉलोनी की है, जहां आलीशान इमारतों के पीछे चल रहे सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश डायल 112 की टीम ने किया है। यहां की बिल्डिंग में रात के अंधेरे में एक फ्लैट के भीतर शराब और शबाब की पार्टी चल रही थी, जहां झारखंड से बुलाई गयी दो लड़कियों से नंगा डांस करवाया जा रहा था। तभी जागरुक गार्ड ने जब डायल 112 को इसकी सूचना दी। तब सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गयी। फ्लैट के अंदर के नजारे को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


अंदर के माहौल को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। वहां शराब की बोतलों के साथ-साथ कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये। वहां दो लड़कियां बिना कपड़े के डांस करती देख रही थीं और आठ लड़के इस तमाशे का लुत्फ उठा रहे थे। पुलिस को देखते ही 6 युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले, जबकि दो युवकों और दोनों लड़कियां पुलिस के हत्थे चढ़ गये। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी कॉलोनी में बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा भी किराए पर रहते हैं, लेकिन उन्हें अपने पड़ोस में चल रहे इस अवैध धंधे की भनक तक नहीं लगी। डायल 112 की सूचना के बाद भी बाईपास थाना पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटा लग गया, जिसके चलते कई आरोपी मौके से फरार हो गए। 


इस घटना ने पुलिस की लापरवाही और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पुलिस जानबूझकर अनजान बनी रही? या फिर यह सिर्फ उनकी निष्क्रियता थी? फिलहाल, डीएसपी नवनीत कुमार ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। रिहाइशी इलाके में सेक्स रैकेट के खुलासा होने से इलाके के लोग भी हैरान हैं, और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोग इस बात को लेकर हैरान है कि जिस जगह डर्टी डांस और सेक्स रैकेट चल रहा था, ठीक उसी अपार्टमेंट में बाइपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा का आवास है। लेकिन इसकी भनक तक उन्हें नहीं लगी। यह बड़ा सवाल है। 


भागलपुर से फर्स्ट बिहार संवाददाता अजित कुमार की रिपोर्ट