ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भागलपुर में भीषण एक्सीडेंट, टैंकर और ऑटो की टक्कर में 2 लोगों की स्पॉट डेथ

BHAGALPUR : भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर खबर सामने आ रही है जहां ऑटो और टैंकर की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय

भागलपुर में भीषण एक्सीडेंट, टैंकर और ऑटो की टक्कर में 2 लोगों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर खबर सामने आ रही है जहां ऑटो और टैंकर की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 नवोदय चौक के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो और टैंकर की टक्कर में दो व्यक्ति का मौत घटनास्थल पर हो गई. मृतकों में एक नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के गार्ड सह तीनटंगा करारी शिव कुमार हैं, जो खगड़िया के बड़ी पैंकात अपने साढू बुद्धदेव पासवान के यहां से सतीशनगर ऑटो से जा रहे थे. एक्सीडेंट में मारे गए दूसरे शख्स की पहचान नहीं की जा सकी है. 


स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो नाबालिग चला रहा था जो दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों को चकमा देकर फरार हो गया. दुर्घटना में घायल लोग घटनास्थल पर दर्द से कराह रहे थे. कई जख्मी लोगों का निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया है. टैंकर नवगछिया की और से खगड़िया की ओर जा रहा था, जबकि ऑटो पसराहा की और से नवगछिया की तरफ जा रहा था. उसी समय दुर्घटना हुई.


घटनास्थल पर मौजूद एक मोटरसाइकिल सवार ने टैंकर चालक को खदेड़ कर टैंकर रुकवाया. सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने टैंकर और ऑटो को जब्त कर टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है. दुर्घटना के बाद एनएच 31 पर 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से भवानीपुर पुलिस ने आवागमन को तुरंत बहाल करवाया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता