ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

भागलपुर : लावारिश हालात में मिला नवजात नर्सिंग होम से गायब, मचा हड़कंप

DESK : भागलपुर के एक निजी क्लिनिक से नवजात बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. नवजात के गायब होने की जानकारी पुलिस को दे दी गई ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : भागलपुर के एक निजी क्लिनिक से  नवजात बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद से अस्पताल प्रशासन  में हड़कंप मच गया है. नवजात के गायब होने की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

बताया जा रहा है कि  कहलगांव  में लावारिश हालत में एक नवजात मिला था. जिसे गांव के ही  छोटू पांडेय नाम के एक व्यक्ति डा.अजय कुमार सिंह के क्लीनिक में इलाज के लिए शनिवार को भर्ती कराया  था. लेकिन छोटू पांडेय नर्सिंग होम प्रशासन को बिना बताए  नवजात को लेकर फरार हो गया है. 

वहीं चाइल्डलाइन की ओर से डॉक्टर को उक्त नवजात को किसी को नहीं देने कि बात कही गई थी. इसी क्रम में जब डॉ अजय सिंह नवजात को देखने गए तो नवजात अपने स्थान पर नहीं था. आनन फानन में नर्सिंग होम प्रशाशन ने इसकी जानकारी जोगसर थाना की पुलिस को से दिया. पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं छोटू पांडेय की भी तलाश की जा रही है.