ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: विक्षिप्त ने दो बुजुर्गों को दी खौफनाक मौत की सजा, अब ग्रामीणों ने हत्यारे के साथ कर दिया बड़ा कांड

Bihar News: बिहार के भागलपुर में एक विक्षिप्त युवक ने गांव के दो बुजुर्गों की हत्या कर दी. ग्रामीणों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया.

Bihar News
दो बुजुर्गों को दी खौफनाक मौत की सजा
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रहा है। जहां  खाना खाकर अपने बथान पर सो रहे दो वृद्ध पशुपालकों को गांव के ही एक विक्षिप्त ने लाठी-डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद ग्रामीणों आक्रोशित हो उठे और विक्षिप्त युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के रन्नुचक मकंदपुर गांव की है।  


वहीं,इस घटनाक्रम से रन्नुचक मकंदपुर गांव से लेकर मायागंज अस्पताल तक कोहराम की स्थिति बनी रही। मायागंज अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि विक्षिप्त युवक छोटू उर्फ अल्टर शाम में भी अजीबोगरीब हरकत कर रहा था। वह किसी को भी मारने-पीटने दौड़ जा रहा था। इससे पहले भी गांव के 10-12 लोगों के साथ छोटू ने मारपीट की। ऐसे में  रात में जब पशुपालक राजीव राय (70) और जयप्रकाश राम (65) पास के ही बगीचे में बने बथान में सो रहे थे।  तभी विक्षिप्त छोटू वहां पहुंचा।


इसके बाद छोटू ने राजीव राय व जयप्रकाश राम पर हमला बोल दिया। सिर पर लगातार डंडे के प्रहार से राजीव राय जबतक वह संभल पाते, उनकी मौत हो गयी। छोटू के हमले से जब जयप्रकाश राम बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गये तब छोटू ने उन्हें चौकी के नीचे घुसा दिया। वहीं, जयप्रकाश राम की चीख सुनकर दोनों के परिजन वहां पहुंच गये। वहीं परिजनों के वहां पहुंचते ही छोटू भागने लगा। इस दौरान उसने एक अन्य युवक कृष्ण राज पर भी हमला कर दिया। जिसमें कृष्ण राज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्ण राज ने भाग कर अपनी जान बचायी।घायल जयप्रकाश राम को लेकर परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


इधर, पूरे गांव में छोटू द्वारा राजीव राय और जयप्रकाश राम को मारने की खबर फैल गयी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घरों से निकल आये और छोटू की खोज करने लगे। इसके बाद जैसे ही छोटू मिला तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना पर नाथनगर थाना की पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से छोटू को निकाला। छोटू गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे पुलिस तत्काल लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान छोटू की भी मृत्यु हो गयी। 


इस घटना से ग्रामीण सदमे में हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटना की दूर-दूर तक कोई आशंका नहीं थी। छोटू पिछले चार-पांच वर्षों से विक्षिप्त था. लेकिन छोटू का ऐसा उग्र रूप कभी नहीं दिखा। छोटू को गांव के बच्चे चिढ़ा कर भागते थे, तब भी वह सामान्य ही रहता था।शुक्रवार की शाम से वह अचानक उग्र हो उठा।