ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

JDU विधायक को दारोगा ने दी देख लेने की धमकी, एमएलए ने कहा- 'वर्दी' में दम नहीं... विधायक को चैलेंज

BHAGALPUR : हमेशा से अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही सरकार की पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है. विधायक गोपाल मंडल ने कहा है

JDU विधायक को दारोगा ने दी देख लेने की धमकी, एमएलए ने कहा- 'वर्दी' में दम नहीं... विधायक को चैलेंज
First Bihar
4 मिनट

BHAGALPUR : हमेशा से अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही सरकार की पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है. विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि बिहार पुलिस में दम नहीं है. उन्होंने ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि "एक दारोगा ने उन्हें धमकी दी. उसकी इतनी हिम्मत कि उसने सत्ताधारी दल के एक एमएलए को देख लेने की धमकी दी. उसने गोपाल मंडल को चैलेंज किया, ये बर्दाश्त से बाहर है."

इसे भी पढ़ें -  नीतीश के विधायक बोले- बिहार में कोई ऐसा पुलिस अधिकारी नहीं है जो शराब नहीं पीता

दरअसल भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में घर बनाने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही जेडीयू एमएलए नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. विधायक का कहना है कि जिस समय घटना हो रही थी उस समय नवगछिया थाना प्रभारी को फोन किया गया लेकिन वह नहीं आए. विधायक ने अपराधियों के साथ पुलिस की सांठगांठ की बात कही और आरोप लगाया कि पुलिस के द्वारा सिर्फ सड़क पर वसूली की जाती है.


जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और डीजीपी से गुहार लगाई कि इस तरह के मामलों पर मुख्यमंत्री और डीजीपी के अस्तर से ठोस कार्रवाई की जाए. उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि "पुलिस का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि पुलिसवालों ने किसानों की पिटाई की. जब मैंने बड़ा बाबू को मना किया तो उन्होंने कहा कि मन में कुछ चल रहा है क्या ? अगर हां तो बोलिये तो बता दें. कोई पुलिसवाला सत्ताधारी दल के विधायक गोपाल मंडल को चैलेंज देने की बात करे, ये बर्दाश्त से बाहर है. लेकिन करें तो क्या करें, मज़बूरी है."


जेडीयू विधायक गोपाल मंडल आगे कहा कि हमारी सरकार है. लेकिन ये घनघोर अन्याय है. पुलिसवाले के मन में जो होता है, वे लोग वही करते हैं. चौक-चौराहे पर पुलिसवाले वसूली करते हैं. मैं इसका विरोध करता हूं. 


गौरतलब हो कि लगभग एक सप्ताह पहले भी जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने सुशासन की पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया था. विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि वे दावे के साथ कह सकते हैं कि बिहार में ऐसा कोई पुलिस अधिकारी नहीं है जो शराब नहीं पीता. विधायक ने कहा था कि भागलपुर में शराब के नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने ही थाने में संजय यादव नाम के सरकारी कर्मचारी की हत्या कर दी.




विधायक गोपाल मंडल ने कहा था कि भागलपुर के बरारी थाने में पुलिसकर्मियों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी संजय यादव की हत्या कर दी है. संजय यादव को पुलिस गले में गमछा फंसा कर घसीटते हुए घर से थाने लायी थी. थाने में उनकी हत्या कर दी गयी और भागलपुर के डीएम और एसएसपी ने फोन कर डॉक्टर से गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कराया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता