ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुर्की जब्ती के दौरान हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, 2020 में की गयी थी पशुपालक प्रदीप यादव की हत्या

2020 में 50 साल के पशुपालक दीपक उर्फ प्रदीप यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। आज जब पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने आरोपी के घर पहुंची तब मुख्य आरोपी प्रमोद यादव के सरेंडर कर दिया।

BIHAR POLICE
आरोपी ने किया सरेंडर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bhagalpur crime: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में 2020 में हुए पशुपालक प्रदीप यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रमोद यादव ने रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब पुलिस कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर रही थी।


बता दें कि 2020 के सितंबर महीने में, मायागंज मोहल्ले में 50 वर्षीय पशुपालक दीपक उर्फ प्रदीप यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। प्रदीप दूध पहुँचाकर घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को पुलिस बुलडोजर लेकर आरोपी प्रमोद यादव के घर पहुंची और घर का सारा सामान खाली करवाकर थाने ले जाया गया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और कई बार प्रशासन से बहस भी की। हालांकि, सिटी डीएसपी और प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।


इसी बीच आरोपी प्रमोद यादव ने थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि कार्रवाई विधिवत तरीके से की जा रही है और सामान की जब्ती भी कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही है। आरोपी के परिजनों ने भी आरोपी के सरेंडर की पुष्टि की है और बताया कि थाने में उसका वेरिफिकेशन चल रहा है और जो भी कानूनी प्रावधान हैं, उनके तहत कार्रवाई की जा रही है।


टैग्स