ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ा हादसा टला: बोल्डर के टकराने से राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का कैचर क्षतिग्रस्त, शरारती तत्वों की करतूत

BHAGALPUR: भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां अगरतला-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस आज दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। शरारती तत्वों ने मालदा टाउन से भागलपुर आने के दौरान साह

बड़ा हादसा टला: बोल्डर के टकराने से राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का कैचर क्षतिग्रस्त, शरारती तत्वों की करतूत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां अगरतला-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस आज दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। शरारती तत्वों ने  मालदा टाउन से भागलपुर आने के दौरान साहिबगंज से पहले ट्रैक पर बोल्डर रख दिया था। बोल्डर से टकराने से इंजन का कैचर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन ट्रेन के ड्राइवर ने सूझ-बूझ से काम लिया और बड़ी घटना होने से बचा लिया। भागलपुर स्टेशन पहुंचने के बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी।


बता दें कि 20501 अप अगरतला-मालदा-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस मालदा स्टेशन से दोपहर 3 बजकर13 मिनट पर खुली थी। साहिबगंज स्टेशन से पहले शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर बड़ा बोल्डर रख दिया था। ट्रेन के गुजरने के दौरान बोल्डर इंजन के कैचर से टकरा गया। बोल्डर से टकराने के बाद इंजन का कैचर टूट गया। 


इस दौरान ड्राइवर ने सूझ-बूझ से काम लिया और ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। बोल्डर से इंजन के टकराने के बाद तेज आवाज हुई थी जिसकी वजह से कुछ देर के लिए ट्रेन को रोका गया था। ट्रेन ने ड्राइवर ने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ को दी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद तकनीकी टीम और आरपीएफ मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। जांच रिपोर्ट के आने के बाद शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


टैग्स