ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

नंबर बढ़ा दिए हैं अब ‘गिफ्ट’ दो: बिहार के एक प्रोफेसर और छात्रा की बातचीत का Audio Viral

भागलपुर के तिलका मांझी विश्वविद्यालय के वीसी से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो की भी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

BIHAR POLICE
ऑडियो वायरल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR NEWS: बिहार में एक प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रोफेसर उत्तर पुस्तिका में नंबर बढ़ाने की बात कर रहा है और इसके एवज में उस लड़की से गिफ्ट मांग रहा है। यूनिवर्सिटी के लोगों ने प्रोफेसर की आवाज की पहचान कर ली है। हालांकि वो इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि यह वायरल ऑडियो भागलपुर के तिलका मांझी विश्वविद्यालय का है। वायरल ऑडियो को लेकर यूनिवर्सिटी में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। वायरल ऑडियो में प्रोफेसर यह कहते दिख रहे हैं कि चार-पांच नंबर तुमको दिए थे आठ दिन पहले उसे ठीक कर दिए हैं। सम्मानित नंबर दे दिए हैं तुमको। लेकिन तुमको एक गिफ्ट देना होगा। अब तुमको जो भी गिफ्ट देना है, अपने मन से सोच कर रखना...ये बातचीत के वो अंश है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


 इसमें प्रोफेसर आगे कहते हैं कि नंबर बढ़ाने की चर्चा तुम बैचमेट या क्लास में किसी से मत करना। नंबर बढ़ाकर रिजल्ट ठीक कर दिए हैं। एक-दो दिन में विभागीय ग्रुप में रिजल्ट भेजने के बाद तुम अपना नंबर देख लेना। वायरल ऑडियो के बारे में बताया जा रहा है कि पीजी के रिजल्ट में सुधार के समय का यह ऑडियो है। छात्रा और प्रोफेसर दोनों एक ही विभाग के हैं। इसी कारण वो छात्रा से कह रहे हैं कि वे रिजल्ट को विभागीय ग्रुप में एक दो दिन में भेज देंगे। 


प्रोफेसर कह रहे हैं कि तुम अपना सुधारा गया नंबर देख सकती हो। सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो को सुनकर हर कोई हैरान है। भागलपुर के तिलका मांझी विश्वविद्यालय के वीसी से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो की भी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स