ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

नौकरी नहीं मिली तो इंजीनियर ने किया सुसाइड, मरने से पहले फेसबुक अकाउंट किया डिलिट

BHAGALPUR: भागलपुर में बेरोजगारी से तंग आकर एक इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया. परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक साल से नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था. परिजन समझा भी रहे थे पर

नौकरी नहीं मिली तो इंजीनियर ने किया सुसाइड, मरने से पहले फेसबुक अकाउंट किया डिलिट
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में बेरोजगारी से तंग आकर एक इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया. परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक साल से नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था. परिजन समझा भी रहे थे पर वह हमेशा शांत रहता था. 

उसे फंदे से लटकता देख परिजन इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 26 साल के इंजीनियर प्रशुन कुमार के रुप में की गई है. घरवालों ने बताया कि मंगलवार की शाम नास्ता करने के लिए उसे खोजा जाने लगा तो  नहीं मिला. जब परिजन ऊपरी तल्ले पर गये तो देखा कि वह रस्सी से फंदा बनाकर उससे लटक रहा था. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

मृतक के पिताबिरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है प्रशुन भोपाल से बीटेक पास कर लिया था और नौकरी की तलाश में था. एक साल तक कोशिश करने के बाद भी उसे कहीं नौकरी नहीं मिली, जिससे वह परेशान रहने लगा था. पिछले साल सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे मानसिक रुप से काफी कमजोर हो गया था. प्रसुन भाई में अकेला था और उसकी तीन बहने हैं. उसके पिता बिरेंद्र सिंह पूर्णिया स्थित राज ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं. घटना के बाद से मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट को भी डिलीट कर दिया था.