ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

लॉकडाउन में भागने के दौरान ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, एक जवान की मौत

BHAGALPUR: लॉकडाउन में रोक के बाद भी ट्रक चल रहा था. जैसे ही ड्राइवर ने पुलिस को देखा तो वह तेज रफ्तार ट्रक लेकर भागने लगा. इस दौरान उसने ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी. ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: लॉकडाउन में रोक के बाद भी ट्रक चल रहा था. जैसे ही ड्राइवर ने पुलिस को देखा तो वह तेज रफ्तार ट्रक लेकर भागने लगा. इस दौरान उसने ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी. जिससे एक जवान की मौत हो गई. हादसे में एक जवान घायल हो गया है. यह घटना जीरो माइल के पास की है. 

घायल जवान को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

घायल जवान को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती दलबल के साथ अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. मृतक सिपाही खगड़िया जिला का रहने वाला हैं और घायल सिपाही गया का रहने वाला है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर रामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

हादसे के बारे में बताया जा रहा है जीरोमाइल थाना की पुलिस जीप चौक पर खड़ी थी कि इसी दौरान मिर्जा चौकी से गिट्टी और डस्ट लेकर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी पुलिस जीप पर ड्यूटी के दौरान बैठे पुलिस कर्मी  मधु कुमार की मौके पर ही मौत हो गया है और एक सिपाही अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता