ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: कारोबारी ने फांसी लगाकर की सुसाइड, लॉकडाउन में घाटा लगने से था परेशान

BHAGALPUR: लॉकडाउन में हुए घाटे से परेशान कारोबारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. वह कारोबार में घाटा लगने से बाद से परेशान था. यह घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक मोहल्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR:  लॉकडाउन में हुए घाटे से परेशान कारोबारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. वह कारोबार में घाटा लगने से बाद से परेशान था. यह घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक मोहल्ला की है.

घटना के बारे में पत्नी ने बताया कि कारोबारी रूपेश साह बच्चों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए. पत्नी जब रात में जगी तो देखा कि वह बेड पर नहीं है. दूसरे कमरे में देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. हल्ला सुन आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो शव को नीचे उतारा. 

लॉकडाउन में बंद रही दुकान

घटना के बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि रूपेश की ई-रिक्शा और पार्ट्स की दुकान थी. दुकान लॉकडाउन से पहले ठीक चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन में दुकान बंद होने के बाद स्थिति खराब होने लगी. वह कर्ज में रहने लगे. परिवार चलाना और बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताने लगी. जिससे वह परेशान थे. 6 माह पहले ही उनकी मां का निधन हुआ था.