ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: जेल में एक सप्ताह के अंदर 5 कैदियों की मौत, अब तक किसी का नहीं हुआ कोरोना टेस्ट

BHAGALPUR: एक सप्ताह के अंदर जेल के पांच कैदियों की मौत हो गई. मौत के बाद भी कैदियों का कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया. जिसके कारण कैदियों के बीच हड़कंप मचा है. यह मामला भागलपुर के वि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: एक सप्ताह के अंदर जेल के पांच कैदियों की मौत हो गई. मौत के बाद भी कैदियों का कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया. जिसके कारण कैदियों के बीच हड़कंप मचा है. यह मामला भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा का है.

रविवार को भी कैदी की हुई मौत

इस जेल के एक और कैदी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई. कोरोना से मौत की आशंका जताई जा रही है. जिसकी मौत हुई वह कैदी 77 साल का विश्वनाथ चौधरी था. वह वैशाली के पानपुर गांव का रहने वाला था. शनिवार को भी जेल के दो कैदियों की मौत हो गई थी. इन दोनों कैदियों का भी कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया था. एक कैदी हिलसा के गोबरबीघा गांव के रहने वाला लाल किसुन गोप और वैशाली के मठहोई गांव के मो. मकसूद था.

किसी का नहीं हुआ पोस्टमार्टम

तीनों कैदियों के शव को फिलहाल रखा गया है. बताया जा रहा है कि तीनों का कोरोना टेस्ट अब कराया जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा. अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पोस्टमार्टम नहीं होगा. फिलहाल जेल के कैदियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है कि जो कैदियों की मौत हो रही है उसका असली कारण क्या है. 13 और 16 जुलाई को भी दो कैदी की मौत गई थी.

टैग्स