ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: लॉकडाउन में आर्थिक तंगी का शिकार हुआ परिवार, पैसे के अभाव में घर में दफनाया शव

BHAGALPUR: लॉकडाउन में एक परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी खराब हुई कि उसने बेटे का शव घर में ही दफना दिया. 30 साल के युवक का तबीयत खराब चल रहा था. जब मौत हुई तो अंतिम संस्कार के ल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: लॉकडाउन में एक परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी खराब हुई कि उसने बेटे का शव घर में ही दफना दिया. 30 साल के युवक का तबीयत खराब चल रहा था. जब मौत हुई तो अंतिम संस्कार के लिए परिवार के पास पैसा तक नहीं था. यह मामला भागलपुर के इशाकचक का है. 

पड़ोसियों ने दी सूचना

जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

बीमार था युवक 

मृतक के बड़े भाई ओम प्रकाश मंडल ने बताया कि उसका भाई गुड्डू को मिर्गी की बीमारी थी. शुक्रवार को रात उसकी तबीयत खराब हुई. देर रात के बाद सभी लोग सोने चले गए. जब सुबह देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. अंतिम संस्कार के लिए पैसा नहीं था. जिसके बाद घर के आंगन में ही गड्डा खोदकर भाई का शव दफना दिया. लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है. बता दें कि लॉकडाउन के कारण लाखों लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. लेकिन इस तरह का पहला मामला देश में सामने आया है.


टैग्स