ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

गंगा नदी में पलटी नाव, पुल से टकराने के बाद बड़ा हादसा, कई लोग लापता

BHAGALPUR : जिले में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है. जिसपर कई लोग सवार थे. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. कई लोगों के लापता

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  जिले में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है. जिसपर कई लोग सवार थे. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. 


मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज का है. जहां उत्तरवाहिनी गंगा में नदी के बीच एक निर्माणाधीन पुल के पिलर से एक बड़ी नाव टकरा गई. जिसके बाद नाव पर सवार कई लोगों ने जान बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी. पिलर से टकराने से दो लोग घायल हो गए और एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता हो गए. 


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगवानी गंगा घाट से करीब 70 लोग नाव पर सवार होकर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज गंगा घाट आ रहे थे. अगुवानी गंगा घाट में पुल के पाया से टकराने से नाव पर अफरा तफरी मच गई. कई लोग नदी की धारा में कूद गए. कई लोगों को बचा लिया गया है. एक व्यक्ति की हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है. एक अन्य यात्री की पैर टूट गई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता