ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

भागलपुर में फिर से लॉकडाउन, बढ़ते कोरोना संकट को लेकर फैसला

BHAGALPUR: बढ़ते कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से भागलपुर में लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर ली गई है. लॉकडाउन 9 जुलाई के सुबह 6 बजे से लेकर 13 जुलाई के शाम 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: बढ़ते कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से भागलपुर में लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर ली गई है. लॉकडाउन 9 जुलाई के सुबह 6 बजे से लेकर 13 जुलाई के शाम 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

यह लॉकडाउन भागलपुर शहरी क्षेत्र, नगर परिषद क्षेत्र सुल्तानगंज, नगर पंचायत क्षेत्र कहलगांव और नवगछिया में सम्पूर्ण लॉकडाउन करने की सूचना दी है.  इस दौरान आवश्यक दुकाने जैसे मेडिकल स्टोर, दूध, सब्जी किराना दुकाने, सरकारी कार्यालय और बैंक खुले रहेंगे. लॉकडाउन के दौरान शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रक चलेंगे. साथ ही जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के निर्देश भी दिए हैं. 

इसके अलावे डीएम ने सिविल सर्जन को संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उनका सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सिविल सर्जन ने शहरी क्षेत्रों के तीन किलोमीटर के दायरे में चार दिनों तक लॉकडाउन का प्रस्ताव दिया था. जिसके बाद डीएम ने फैसला लिया है. लॉकडाउन के दौरान  गैर सरकारी चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी.  



टैग्स