ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश के विधायक ने फिर दिखाई दबंगई, फाइन काटने पर पुलिस को दी धमकी, जबरन छुड़ा ले गए रिश्तेदार की गाड़ी

BHAGALPUR: एक बार फिर नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल ने अपनी दादागिरी बीच सड़क पर दिखाई. रिश्तेदार की गाड़ी पकड़ने जाने के बाद विधायक जी भड़क गए. तुरंत चेकिंग कर रहे ट्रैफिक

नीतीश के विधायक ने फिर दिखाई दबंगई, फाइन काटने पर पुलिस को दी धमकी, जबरन छुड़ा ले गए रिश्तेदार की गाड़ी
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: एक बार फिर नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल ने अपनी दादागिरी बीच सड़क पर दिखाई. रिश्तेदार की गाड़ी पकड़ने जाने के बाद विधायक जी भड़क गए. तुरंत चेकिंग कर रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर केके शर्मा से उलझ गए. इस दौरान विधायक की दादागिरी देख पुलिस से लेकर आम लोग हैरान थे. 

पुलिस को दी धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के एक रिश्तेदार की बाइक को जब्त कर लिया. रिश्तेदार ने भी फाइन देना विधायक जी का अपमान समझा और उसने कॉल कर विधायक जी को बुला लिया. विधायक अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे और ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर जमकर भड़ास निकाली. 

जबरन ले गए गाड़ी

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने जब्त गाड़ी का फाइन भी नहीं दिया और जबरन पुलिस को धमकी देकर अपने रिश्तेदार की बाइक ले गए. इस दबंग विधायक के खिलाफ पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई. विधायक अपने दबंगई को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस मामले में जब फर्स्ट बिहार ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उनका नंबर बंद था. बता दें कि कुछ दिन पहले ही जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक जमीन पर जबरन कब्जा करने गए थे. इस दौरान जमीन मालिक को जमीन नहीं छोड़ने पर धमकी दी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. जमीन मालिक ने पुलिस से शिकायत की थी विधायक जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. 

टैग्स