ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भागलपुर: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

BHAGALPUR : नवगछिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान बडे अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

भागलपुर: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : नवगछिया पुलिस को एक  बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान  बडे अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. 

सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि  बस के जरिए भारी मात्रा में आधुनिक हथियार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क मार्ग पर गोपाल ढाबा के समीप वाहन चैकिंग के दौरान बस से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने एक तस्कर को  गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया. 

गिरफ्तार किए गए हथियार तस्कर की पहचान मुंगेर के सुजावलपुर निवासी मोहम्मद गुलजार के रूप में की गई है. पकड़े गए सभी हथियार तस्करों के तार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ हैं. इनके पास से पुलिस ने 5 देसी पिस्टल, 4मोबाइल फोन, 10 मैगजीन, 20 राउंड गोली और 65 हजार रुपये नगर बरामद किया है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता