ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

SP ने तीन दारोगा को किया सस्पेंड, मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी से थे गायब

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कप्तान ने लापरवाही बरतने वाले तीन दारो

SP ने तीन दारोगा को किया सस्पेंड, मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी से थे गायब
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां  नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कप्तान ने लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा को सस्पेंड कर दिया है.  मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी पर कोताही बरतने को लेकर इन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है.


भागलपुर जिले के नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बड़ी करवाई करते हुए तीन पुलिस ऑफिसर निलंबित कर दिया है. तीनों पुलिस ऑफिसर पर मैट्रिक परीक्षा में लापरवाही करने का आरोप लगा है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर नवगछिया के मदन अहिल्या कॉलेज में तीनों अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी.


इसी बीच नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज निरीक्षण के लिए मदन अहिल्या कॉलेज पहुंचे, लेकिन उन्होंने देखा कि तीनों पुलिस ऑफिसर परीक्षा केंद्र से गायब हैं. लापरवाही को लेकर एसपी ने करवाई करते हुए एसआई हरिकिशोर सिंह, एएसआई राम सुद्दीत बैठा और हरियन्द्र राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता