ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश

बिहार में शराब की बुरी लत बनी जानलेवा: नशे में धुत शख्स ने दारू समझकर पी लिया बाथरूम में रखा एसिड, तड़पकर हुई मौत

Bihar News: भागलपुर में शराब के नशे में गलती से एसिड पीने से 60 वर्षीय मोची सीताराम दास की मौत हो गई। घटना ने परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर में एक दर्दनाक घटना में अत्यधिक शराब पीने के बाद गलती से एसिड पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीताराम दास (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो फागु दास के पुत्र और मुगलपुरा हुसैनाबाद, थाना वबरगंज क्षेत्र के निवासी थे।


परिजनों के अनुसार, सीताराम दास ने शराब की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक मात्रा में सेवन किया था। अत्यधिक नशे के कारण उनकी तबीयत रास्ते में ही बिगड़ने लगी। वे लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंचे, जहाँ उनकी पत्नी सुगरी देवी ने उन्हें संभालकर घर के अंदर ले गईं।


घराब के बाथरूम में सीताराम दास ने गलती से बाथरूम में रखा एसिड शराब समझकर पी लिया। इससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। तुरंत परिजन उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। लेकिन अत्यधिक शराब और एसिड के कारण शरीर में फैले ज़हर का असर बढ़ता गया और इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई।


मृतक सीताराम दास पेशे से मोची थे और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुगरी देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं। सीमित आय के बावजूद वे ईमानदारी से परिवार चलाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना शराब के दुष्प्रभाव और घरों में खतरनाक रसायनों को असुरक्षित रूप से रखने के खतरे को उजागर करती है। नशे की हालत में की गई एक छोटी-सी गलती ने पूरे परिवार का सहारा छीन लिया। पुलिस ने अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर मामले का रिकार्ड दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता