ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

भागलपुर के पूर्व कमिश्नर की बेटी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई वजह

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से है, जहां भागलपुर के पूर्व कमिश्नर अखिलेश्वर गिरी की बेटी अनुभूति गिरी जायसवाल ने सुसाइड कर लिया है. अनुभूति की मौत को बाद घर म

भागलपुर के पूर्व कमिश्नर की बेटी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई वजह
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से है, जहां भागलपुर के पूर्व कमिश्नर अखिलेश्वर गिरी की बेटी अनुभूति गिरी जायसवाल ने सुसाइड कर लिया है. अनुभूति की मौत को बाद घर में कोहराम मच गया है. 


बताया जा रहा है कि अनुभूति ने आदमपुर थाना क्षेत्र के खरमंचक स्थित अपने ससुराल में खुदकुशी कर ली है. मरने से पहले अनुभूति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने सुसाइड की वजह बीमारी बताई है. सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह अपनी गंभीर बीमारी की वजह से खुदकुशी कर रही है.बीमारी के अलावे और कोई भी सुसाइड की वजह नहीं है. इसके साथ ही उसने लिखा है कि उसके पति और ससुरालवाले बहुत अच्छे हैं. वो सब उसका बहुत ख्याल रखते हैं. उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है. 


मैं भी अपने बच्चों के साथ जीवन बिताने का सोचती हूं पर लगता है कि बिमारी की वजह से यह नहीं हो पाएगा. बीमारी ने उसे तोड़ कर रख दिया है. 2 साल से मैं दवाइयां और डॉक्टर से परेशान हो गई हूं.इन्हीं सब से परेशान होकर यह कदम उठा रही हूं. ये मेरा एक-दो दिन का फैसला नहीं है बल्कि मैं 6 माह से यह सोच रही थी. मेरे नाम से जो LIC  है वो मेरे दोनों बच्चों को दिया जाए. मेरी अंतिम क्रिया आर्य समाज से किया जाए और मुझे मुखाग्नि मेरा बेटा दे. मैं अपने मम्मी पापा से माफी मांगती हूं. उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया. मुझे अपने बच्चों को छोड़कर जाने का दुख भी है. सब मुझे माफ कर देना. आई एम सॉरी.....आपकी अनुभूति.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता