ब्रेकिंग
खाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकार

पोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

Bihar Flood News: भागलपुर के कहलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरुवार को पोखर में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में समा गए। अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर...

पोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को कबैया पोखर में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया.


मृतकों की पहचान नंदलालपुर चांदनी चौक निवासी विभीषण कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार को कबैया पोखर में नहाने गए थे. इसी दौरान नहाते हुए दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.


दोनों को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और दोनों युवकों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. काफी प्रयास के बाद दोनों के शवों को पोखर से बाहर निकाला जा सका.


घटना की जानकारी सदानंदपुर पंचायत के मुखिया गोपाल पासवान ने कहलगांव थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कहलगांव थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.


पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.