ब्रेकिंग
समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना

भागलपुर के नाथनगर में बाढ़ ने मचाई तबाही, घड़ियाल के हमले से मचा हड़कंप, आधा दर्जन लोगों को काटा

बाढ़ के बीच घड़ियाल के हमले से नाथनगर के लोग दहशत में हैं। घड़ियाल ने 8 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सदर एसडीओ और वन विभाग को सूचना दे दी गई है। जल्द ही इस घड़ियाल को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Bihar
दहशत में बाढ़ पीड़ित
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के 7 पंचायतों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। एक ओर बाढ़ प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं तो वही इन सबके बीच घड़ियाल ने आतंक मचा रखा है। रविवार की सुबह नगर निगम वार्ड-1 के लालूचक और बुद्धूचक इलाके में घड़ियाल ने बाढ़ पीड़ितों पर हमला कर दिया। जिससे 8 लोग घायल हो गए है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। घड़ियाल के हमले से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि लोग महाशय ड्योढी स्थित बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे, तभी घड़ियाल ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कोई छोटा घड़ियाल नहीं था, बल्कि उसका मुंह एक हाथ से भी बड़ा था। घड़ियाल के हमले के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने एकजुट होकर पैरों से उसे मारकर दूर भगाया। इस दौरान 8 लोग घायल हो गये। घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। अकेले बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। 


लोगों को पहले सांप का डर हमेशा सता रहा था अब घड़ियाल से लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से यह मांग की है कि घड़ियाल को जल्द से जल्द गांव में घूमने से रोका जाए। क्योंकि ज्यादातर बाढ़ पीड़ित अपने घरों के सामान को बचाने के लिए गांव में ही फंसे हुए हैं। लोगों का कहना है कि आज तो हम भगवान की कृपा से बच गये लेकिन कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। गांव में खुलेआम घड़ियाल घूम रहा है, जिससे देख लोगों के रोंगते खड़े हो रहे हैं। नाथनगर के सीओ रजनीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी सूचना सदर एसडीओ और वन विभाग को दे दी गई है। जल्द ही इस घड़ियाल को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स