ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बेउर जेल के आसपास अवैध निर्माण पर जल्द चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने थमा दिया नोटिस

PATNA : पटना स्थित बेउर सेंट्रल जेल के आसपास हुए अवैध निर्माण पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा. गृह विभाग के निर्देश पर पटना नगर निगम ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है. बेउर जेल के आसपा

बेउर जेल के आसपास अवैध निर्माण पर जल्द चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने थमा दिया नोटिस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना स्थित बेउर सेंट्रल जेल के आसपास हुए अवैध निर्माण पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा. गृह विभाग के निर्देश पर पटना नगर निगम ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है. बेउर जेल के आसपास कई इमारतों का निर्माण किया गया है. उनके जरिए जेल के अंदर आपत्तिजनक सामान भेजा जाता है. साथ ही साथ जेल की सुरक्षा को भी खतरा बताया जा रहा है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया गया है. इस मामले में नगर निगम ने भी अब पहल शुरू कर दी है. 


नगर निगम की तरफ से बेउर जेल के आसपास बनी इमारतों के मालिकों को नोटिस थमा दिया गया है. उन्हें 28 जुलाई तक नगर निगम कार्यालय में आकर अपने मकान का नक्शा, निगम में म्यूटेशन के कागजात और साथ ही साथ लैंड डॉक्यूमेंट दिखाने के लिए कहा गया है. पहले चरण में जेल के आसपास बने 40 मकानों की पहचान की गई है. इन सब के मालिकों को नोटिस थमाया गया है.



आपको बता दें कि बेउर जेल प्रशासन की तरफ से पिछले 3 महीने के अंदर 70 से अधिक कंप्लेंट दर्ज कराई गई है. कारा प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक जेल के आसपास जिन मकानों का निर्माण कराया गया है, उनका इस्तेमाल जेल में गांजा, भांग, शराब और अन्य आपत्तिजनक सामान भेजने के लिए किया जाता है. 


जेल प्रशासन की इस शिकायत को गृह विभाग ने गंभीरता से लिया और नगर विकास आवास विभाग के साथ मिलकर पटना नगर निगम की तरफ से अब ऐसे भवनों की पहचान की गई है जिससे जेल की सुरक्षा को खतरा है. 28 जुलाई तक ऐसे मकानों के कागजात निगम कार्यालय में दिखाने का मौका दिया गया है. जिनके कागजात कम पाए जाएंगे उनकी इमारत पर बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है. 

टैग्स