ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार से दिल्ली जा रही बस कन्नौज में पलटी, 30 मजदूर घायल

PATNA: लॉकडाउन में आर्थिक संकट का सामना कर रहे बिहार के मजदूर लगातार पलायन कर रहे हैं. बेतिया से एक बस में 125 मजदूर सवार होकर दिल्ली कमाने जा रहे थे, लेकिन यूपी के कन्नौज के

बिहार से दिल्ली जा रही बस कन्नौज में पलटी, 30 मजदूर घायल
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लॉकडाउन में आर्थिक संकट का सामना कर रहे बिहार के मजदूर लगातार पलायन कर रहे हैं. बेतिया से एक बस में 125 मजदूर सवार होकर दिल्ली कमाने जा रहे थे, लेकिन यूपी के कन्नौज के पास बस पलट गई. जिसमें 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं. सभी घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

हादसे के दौरान बस में लगी आग

बस पलटने के साथ-साथ बस में आग लग गई. जिससे और अफरातफरी मच गई. किसी तरह से मजदूर बस से निकले. आसपास के लोगों ने भी मजदूरों को निकालने में मदद की और घायलों को हॉस्पिटल भेजा. हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी फरार हो गए.  

ड्राइवर नशे में चला रहा था बस

बस के यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर ढाबे पर बस को रोका. वहां पर खाना खाने के दौरान ही शराब पीने लगा. इस दौरान यात्रियों ने उसको मना भी किया, लेकिन ड्राइवर और खलासी शराब पीते रहे है. ढाबा से जैसे ही बस लेकर चला कि रसूलपुर गांव के सामने डिवाइडर से बस करीब 70 मीटर तक डिवाइडर से रगड़ती चली गई. जिससे बस में आग लग गया. कई मजदूर बस से कूदकर जान बचाई. बता दें कि बिहार के मजदूर कमाने के लिए रोज बसों से कई राज्यों में जा रहे थे. इस दौरान बस हादसा का शिकार हो रहे हैं. बिहार में लॉकडाउन के दौरान करीब 25 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर बिहार आए हैं. लेकिन आर्थिक संकट के कारण वह अब काम की तलाश में फिर जा रहे हैं.