ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

बेतिया में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, पटरी पर मिली दो टुकड़ों में लाश

बेतिया के मझौलिया-सुगौली रेलखंड पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर युवक का शव दो हिस्सों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

बिहार न्यूज
गांव में पसरा मातम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: मझौलिया- सुगौली रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थ्वाईया और बखरिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित कुर्मी टोला के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। 


मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी रामबाबू महतो के 20 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निकेश मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे की चर्चा कर रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा और हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही घटना के संबंध में पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स