ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बेतिया एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क पर पड़ी घायल महिला को तुरंत पहुंचाया अस्पताल

Shaurya Suman ने Bettiah में सड़क किनारे घायल पड़ी महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने खुद महिला का पल्स चेक किया और डायल 112 के जरिए पुलिस वाहन बुलाकर उसे जीएमसीएच अस्पताल भिजवाया।

बिहार न्यूज
एक पुलिस कप्तान ऐसा भी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH:बेतिया के एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने मानवता की मिसाल पेश की। उनकी दरियादिली और तत्परता की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। दरअसल, एसपी डॉ. शौर्य सुमन शनिचरी थाना के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित अरोड़ा स्वीट्स के पास एक मोटरसाइकिल सवार महिला घायल अवस्था में सड़क किनारे दिखीं।


महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेतिया एसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और खुद जाकर महिला का पल्स चेक किया। महिला की हालत चिंताजनक पाये जाने के बाद उन्होंने तत्काल मोबाइल से डायल 112 को फोन कर पुलिस वैन मंगवाया और महिला को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेजा। 


बताया जाता है कि घायल महिला की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है, जो अपने बेटे के साथ चौतरवा से बेतिया आ रही थीं। सुप्रिया सिनेमा रोड पर अरोड़ा स्वीट्स के पास अचानक उन्हें चक्कर आ गया, जिससे वे बाइक से गिरकर घायल हो गईं।


बता दें कि एसपी डॉ. शौर्य सुमन आईपीएस बनने से पहले डॉक्टर भी रह चुके हैं। ऐसे में उन्होंने मौके पर अपनी चिकित्सकीय समझ का उपयोग करते हुए तुरंत महिला का पल्स चेक किया और समय रहते इलाज की व्यवस्था करवाई। एसपी की इस मानवीय पहल और सूझबूझ से घायल महिला की जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और आसपास मौजूद लोग एसपी की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

टैग्स