ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बेतिया में सातवें दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, रेणु देवी के आवास का किया घेराव

बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर विधायक रेणु देवी के आवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बिहार न्यूज
हड़ताल का सातवां दिन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

बेतिया: बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रही। अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों ने मंगलवार को बेतिया विधायक एवं बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास का घेराव किया और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।


हड़ताली कर्मियों ने कहा कि वे 30 जुलाई से लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने सरकार और नगर निगम प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की।


ज्ञापन मिलने के बाद विधायक रेणु देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री से दूरभाष पर बातचीत कर सफाई कर्मियों की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। उन्होंने मंत्री से मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।


रेणु देवी ने सफाई कर्मियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और सरकार स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।


उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।


हालांकि, सफाई कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी तीन सूत्री मांगों पर लिखित आश्वासन या ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।


गौरतलब है कि 30 जुलाई से जिले के सभी नगर निकायों के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कचरे का अंबार लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट 

टैग्स