ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

Bihar News: बिहार के तीन लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, DIG के निर्देश पर SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: बेतिया में तीन पुलिस अधिकारियों को कार्य में लापरवाही के कारण एसपी के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है। ये अधिकारी पुलिस केंद्र बेतिया में पदस्थापित रहेंगे।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर बेतिया से हैं, जहां बेतिया में तीन पुलिसकर्मी कार्य में लापरवाही के चलते एसपी ने सस्पेंड कर दिया हैं। निलंबन के दौरान पुलिस केंद्र बेतिया में रहेंगे पदस्थापित। एसपी के आदेश के बावजूद कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई चंपारण क्षेत्र बेतिया के पुलिस उप-महानिरीक्षक के अनुमोदन के बाद की गई है।


पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉक्टर शौर्य सुमन की अनुशंसा पर पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र बेतिया हरकिशोर राय ने तीन पुलिस निरीक्षक विनय कुमार, राजेश कुमार एवं अंजेश कुमार को कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। 


इन तीनों पदाधिकारियों के विरुद्ध यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि उनके द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाई गई थी, जिससे विभागीय छवि को ठेस पहुँची और अनुशासनहीनता का परिचय मिला। निलंबन की अवधि में तीनों अधिकारी मुख्यालय पुलिस केंद्र बेतिया में पदस्थापित रहेंगे। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी सर्वोपरि है तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


पुलिस विभाग द्वारा यह कदम पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि आम जनता की सेवा और सुरक्षा में कोई भी कोताही गंभीरता से ली जाएगी। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ही विभाग में बने रहेंगे।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता