ब्रेकिंग
बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया

बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह

बेतिया के कुमारबाग थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका इंदु देवी ने छह महीने पहले अपनी मर्जी से अंतर्जातीय विवाह किया था। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है..

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: कुमारबाग थाना क्षेत्र स्थित उपाध्याय टोला वार्ड नंबर 9 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान इंदु देवी, पत्नी इंद्रजीत साह के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि इंदु देवी ने अपनी मर्जी से छह महीने पहले इंद्रजीत साह से अंतर्जातीय विवाह किया था। बुधवार को अचानक उनकी मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।


मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले उनके अंतर्जातीय विवाह से नाराज थे और दहेज की मांग को लेकर इंदु देवी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते उनका कथित तौर पर हत्या कर दी गई।


घटना की सूचना मिलते ही कुमारबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।