ब्रेकिंग
कौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहबेगूसराय में बड़ा खुलासा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह केस की मूल डायरी गायब, नगर थाना की कार्यशैली पर उठे सवालकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहबेगूसराय में बड़ा खुलासा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह केस की मूल डायरी गायब, नगर थाना की कार्यशैली पर उठे सवाल

Bihar Crime : सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, बाइक सवार 3 बदमाशों ने गांव में मचाया आतंक; मौके से खोखा बरामद

बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र स्थित गुरवलिया गांव में शनिवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से खोखा और पिलेट बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime : सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, बाइक सवार 3 बदमाशों ने गांव में मचाया आतंक; मौके से खोखा बरामद
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव का है, जहां शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।


जानकारी के अनुसार गुरवलिया गांव निवासी लव कुमार मिश्रा अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान बाहर से लगातार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए। जब लव कुमार मिश्रा घर से बाहर निकले तो स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन युवक गांव में तेजी से घूमते हुए लगातार फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग करने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश काफी तेजी में थे और लोगों में डर पैदा करने की नीयत से लगातार गोलियां चला रहे थे। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई फायरिंग से गांव के लोग सहम गए। सुबह के समय अधिकतर लोग अपने घरों में थे, ऐसे में घटना ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।


पीड़ित लव कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हमलावरों को पहचानते भी नहीं हैं और उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर बदमाशों ने इस तरह की घटना को क्यों अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे और पिलेट बरामद किए हैं। फॉरेंसिक जांच के लिए भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।


मामले को लेकर यातायात डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि पुलिस घटना को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से बरामद खोखा और पिलेट को जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने का दावा कर रही है।


घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह इस तरह खुलेआम फायरिंग की घटना से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

संबंधित खबरें