ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: नशे में ससुराल पहुंचा युवक, रात में हुआ विवाद; सुबह कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के मनुआपुल थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। रात में पारिवारिक विवाद के बाद सुबह उसका शव कमरे में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

Bihar News: नशे में ससुराल पहुंचा युवक, रात में हुआ विवाद; सुबह कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पिछले 15 वर्षों से ससुराल में रह रहे एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. युवक का शव बुधवार सुबह उसके कमरे में बेड पर मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.


मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार वार्ड संख्या-04 निवासी 38 वर्षीय रंजीत राम उर्फ गुड्डू राम के रूप में हुई है. वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. शादी के बाद से वह अपनी पत्नी के साथ मनुआपुल थाना क्षेत्र के चनपटिया रोड स्थित छावनी गुमटी टोला गांव में रह रहा था.


बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात रंजीत राम नशे की हालत में अपने ससुराल पहुंचा था. घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसका ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद हो गया. कुछ देर तक घर में हंगामा होता रहा, इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया.


बुधवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो रंजीत कमरे में मृत अवस्था में मिला. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.


मृतक के पिता अमरीका राम ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों से बेटे की मौत की जानकारी मिली. जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि रंजीत का शव कमरे में पड़ा हुआ था.


उन्होंने मामले में आशंका जताते हुए पुलिस को बताया कि बेटे और बहू के बीच अक्सर विवाद होता था. उनका आरोप है कि किसी साजिश के तहत बेटे के साथ कुछ गलत किया गया है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. वहीं मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना लाया गया है.


परिजनों के अनुसार, रंजीत राम की शादी वर्ष 2011 में ममता देवी से हुई थी. दोनों के चार बच्चे हैं. इनमें दो बेटियां संजीवनी कुमारी (13 वर्ष) और समृद्धि कुमारी (4 वर्ष) तथा दो बेटे सुजय कुमार (12 वर्ष) और सिद्धार्थ उर्फ छोटू कुमार (6 वर्ष) शामिल हैं.


मृतक के ससुर बीरबल राम और बेटे सुजय कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 12:30 बजे रंजीत नशे में घर आया था. घर पहुंचते ही वह शोर-शराबा करने लगा. परिवार वालों ने डर के कारण दरवाजा बंद कर लिया.


आरोप है कि इसके बाद रंजीत छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और अपने ससुर के साथ गाली-गलौज करने लगा. कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और सभी लोग सोने चले गए.


सुबह रंजीत की छोटी बेटी उसे जगाने पहुंची, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी वह नहीं उठा. इसके बाद परिवार वालों को बुलाया गया और कमरे में जाकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी.


मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.