ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

Bihar News: बेतिया में जर्जर लोहे का पुल बना खतरे की घंटी, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक जर्जर पुल ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। वर्षों पुराना यह पुल अब हादसे का खतरा बन चुका है, लेकिन बार-बार मांग के बावजूद मरम्मत या पुनर्निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोग...

Bihar News: बेतिया में जर्जर लोहे का पुल बना खतरे की घंटी, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक पुराना लोहे का पुल अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. मझौलिया प्रखंड के माधोपुर गांव में बना यह पुल वर्षों पुराना है और अब इसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को हर दिन डर के साए में सफर करना पड़ रहा है.


ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र महत्वपूर्ण रास्ता है. रोजाना बड़ी संख्या में लोग, बच्चे और वाहन इसी पुल से होकर गुजरते हैं. लेकिन पुल में जगह-जगह जंग लगने और संरचना कमजोर होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है.


स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल की हालत को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई. ग्रामीणों ने मरम्मत से लेकर नए पुल के निर्माण की मांग भी उठाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.


ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीन पर काम शुरू नहीं होता. वहीं पुल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि पानी के दबाव और नमी के कारण पुल और कमजोर हो जाता है.


माधोपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 और 6 को जोड़ने वाली सड़क भी बदहाल बताई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल दोनों की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुल की तकनीकी जांच कराई जाए और मरम्मत या पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाए. उनका कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है.