ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बेतिया में बिजली के पोल में दौड़ा करंट, चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

पश्चिम चंपारण के बेतिया में बिजली के पोल में करंट आने से ई-रिक्शा चालक सन्नी पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बसवरिया पीपल चौक के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
बिजली विभाग की लापरवाही!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH:पश्चिम चंपारण के बेतिया में करंट लगने से एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी। बिजली के पोल में करंट आने के कारण ई-रिक्शा चालक उसकी चपेट में आ गया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना बेतिया के बसवरिया पीपल चौक की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ई-रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर खड्डा से बेतिया आ रहा था। उसमें सवार एक यात्री ने बताया कि पीपल चौक के पास सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान अन्य वाहनों को साइड देने के दौरान ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल के संपर्क में आ गया। 



जिसमें पहले से करंट आ रहा था। करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान सरिसवा निवासी सुरेश प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र सन्नी पटेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही घटना की जानकारी बिजली विभाग को भी दी गयी है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 



टैग्स