ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 कर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 कर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

बेतिया में सिपाही परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दोस्त के नाम पर परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

शंकर कुमार ने वर्षों तक अपने दोस्त प्रकाश की पढ़ाई का खर्च उठाया था। उन्होंने दोस्ती निभाने के लिए उसकी आर्थिक मदद भी की थी। लेकिन परीक्षा में फर्जी तरीके से बैठने की यह योजना अब दोनों को मुश्किल में डाल सकती है।

Bihar
मुन्ना भाई गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक मुन्ना भाई को रंगे हाथ पकड़ा गया। एम.जे.के. कॉलेज परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी अपने दोस्त के नाम पर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को जब प्रकाश के व्यवहार पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसके दस्तावेजों की जांच की। 


जांच में सामने आया कि वह फर्जी अभ्यर्थी है और किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। उसे नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रकाश कुमार, पिता सूर्यदेव प्रसाद, ग्राम घोरनबीघा, थाना काको, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। वह अपने मित्र शंकर कुमार, पिता सहेन्द्र कुमार, थाना मखदुमपुर, जहानाबाद के नाम पर परीक्षा दे रहा था।


दोस्ती के पीछे की सच्चाई

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि  प्रकाश अपने दोस्त शंकर कुमार के नाम पर परीक्षा दे रहा था। शंकर ने वर्षों तक अपने दोस्त प्रकाश की पढ़ाई का खर्च उठाया था। उन्होंने दोस्ती निभाने के लिए उसकी आर्थिक मदद भी की थी। लेकिन परीक्षा में फर्जी तरीके से बैठने की यह योजना अब दोनों को मुश्किल में डाल सकती है। इस मामले को लेकर पश्चिम चंपारण के एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रकाश कुमार पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। संभव है कि इस फर्जीवाड़े से जुड़ी और भी परतें खुलें।



बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट