ब्रेकिंग
बिहार राज्य योजना पर्षद् के उपाध्यक्ष 'देवेश कुमार' ने संभाला पदभार, ''नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा बिहार का प्रमुख थिंक टैंक''शर्मनाक: डायन बताकर महिला से मारपीट, बचाने आए बेटे पर भी जानलेवा हमला; दोनों की हालत गंभीरश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'मोतिहारी में खाद माफियाओं का दुस्साहस! सील गोदाम तोड़कर 835 बोरा यूरिया ले जा रहे थे, 70 घंटे बाद भी कृषि विभाग के अफसरों ने FIR नहीं किया, एक 'माननीय' की सेटिंग चर्चा में....बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार राज्य योजना पर्षद् के उपाध्यक्ष 'देवेश कुमार' ने संभाला पदभार, ''नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा बिहार का प्रमुख थिंक टैंक''शर्मनाक: डायन बताकर महिला से मारपीट, बचाने आए बेटे पर भी जानलेवा हमला; दोनों की हालत गंभीरश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'मोतिहारी में खाद माफियाओं का दुस्साहस! सील गोदाम तोड़कर 835 बोरा यूरिया ले जा रहे थे, 70 घंटे बाद भी कृषि विभाग के अफसरों ने FIR नहीं किया, एक 'माननीय' की सेटिंग चर्चा में....बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Bihar News: भैंस चोरी करते पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर पीटा… साथी मौके से फरार

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले में भैंस चोरी के आरोप को लेकर देर रात गांव में जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पोल से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ...

Bihar News: भैंस चोरी करते पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर पीटा… साथी मौके से फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज प्रखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भैंस चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।


मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी रविंद्र पटेल के घर तीन युवक कथित रूप से भैंस चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान घरवालों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। शोर मचते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।


ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को गांव के लोगों ने पोल से बांध दिया और उस पर भैंस चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की।


घटना की खबर शुक्रवार सुबह गांव में तेजी से फैल गई। इसी बीच पिपरा कॉलोनी स्कूल के शिक्षक और नुनिया टोला निवासी लालबाबू प्रसाद गांव पहुंचे। आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें भी पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। हालांकि बाद में कुछ समझदार लोगों के हस्तक्षेप के बाद शिक्षक को छोड़ दिया गया।


ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान चंदन के रूप में हुई है। उसने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि शिक्षक का बेटा भी उसके साथ मौजूद था और वह मौके से भाग निकला। इसके बाद गांव में माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ महीनों से लगातार मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों के अनुसार हाल ही में बरगजवा गांव के हरिओम चौरसिया की गाय, बेलवा कोठी निवासी ललन यादव की गाय और 12 मई को अरविंद कुमार यादव की भैंस चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।


घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।