ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

बेरोजगारी को लेकर नीतीश पर तेजस्वी का हमला, बोले- सरकार निकम्मी है

BHAGALPUR : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में क

बेरोजगारी को लेकर नीतीश पर तेजस्वी का हमला, बोले- सरकार निकम्मी है
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में कुल 71 सीटों पर होने वाले चुनाव प्रचार के दौरान कहलगांव विधानसभा के सनखोर हाईस्कूल मैदान में कांगेस प्रत्याशी ई शुभांनद मुकेश के पक्ष में चुनावी सभा को आयोजित किया गया. 


सभा का संचालन भागलपुर जिला राजद अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने किया. तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा कि यह सरकार निकम्मी सरकार है. 15 साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे पर बिहार से बेरोजगारी की समस्या दूर नहीं कर पाए और ना ही बिहारी मजदूरों के लिए एक फैक्ट्री लगा पाया. बिहार में बेरोजगारी की संख्या 46.6 प्रतिशत है. कोरोना काल में सभी बिहारी को बीच मजधार में छोड़ दिया, कितने गरीब मजदूर भूखे प्यासे मर गए. 


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के कामकाजों से उब चुकी है इसलिए अब बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में नीतीश को उखाड़ फेकेंगे और महागठबंधन की सरकार बनाने का मूड बना लिया. महागठबंधन की सरकार बनते ही दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. साथ ही  वृद्धापेंशन 400 से बढ़ाकर 1000 हजार रुपये करेंगे एवं सनखोर प्रखंड को लेकर जो यहां की जनता वर्षों से मांग कर रहे हैं. सरकार बनते ही सनोखर को प्रखंड का दर्जा दिया जायेगा. जनसभा के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ई शुभांनद मुकेश को जीत का माला पहनाया और कहा हाथ छाप पर वोट करने की अपील की. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता