ब्रेकिंग
Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...

बहन के लव मैरिज से नाराज़ भाई ने कर दी हत्या, शादी के 5 साल बाद आई थी घर

NAWADA: भाई बहन का रिश्ता सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, नवादा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां एक भाई ही अपनी बहन का दुश्मन बन गया और उसकी हत्या कर दी। वजह सिर्फ ये

बहन के लव मैरिज से नाराज़ भाई ने कर दी हत्या, शादी के 5 साल बाद आई थी घर
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: भाई बहन का रिश्ता सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, नवादा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां एक भाई ही अपनी बहन का दुश्मन बन गया और उसकी हत्या कर दी। वजह सिर्फ ये है कि बहन ने प्रेम विवाह किया था। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव की है। 




सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार चांदनी ने 5 साल पहले गांव के ही कुंदन कुमार चौधरी से लव मैरिज की थी। चांदनी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। 28 सितंबर को वह अपने पति के साथ घर आई हुई थी। शुक्रवार देर रात वह अपने सास के साथ दवा खरीदने बाजार गई हुई थी, इतने में ही उसके भाई कुंदन ने उसे देख लिया और उसे गोली मार दी।




मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टैग्स