ब्रेकिंग
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठन

बेगूसराय में खत्म हो गया लॉकडाउन ? सड़क पर सुबह-सवेरे का हाल देखिए

BEGUSARAI : कोरोना का हॉटस्पॉट बने बेगूसराय में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है. तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर तथा बेपरवाह होकर घर से निकल कर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : कोरोना का हॉटस्पॉट बने बेगूसराय में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है. तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर तथा बेपरवाह होकर घर से निकल कर सड़कों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं. पुलिस लोगों से घरों से बाहर न निकलने का अपील कर रही है और लोग उनकी एक न सुन रहे हैं. 

सोमवार सुबह हमारी टीन बेगूसराय के काली स्थान चौक पहुंची जहां लोग सुबह-सबेरे लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए. 4 दिनों में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से बेगूसराय का इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है. बेगूसराय की सीमा सील कर दी गई है. न तो कोई यहां से जा सकता है और न ही कोई यहां आ सकता है.  लेकिन कुछ लोग बेपरवाह होकर घर से बाहर घूमते नजर आ रहे हैं.


बेगूसराय पुलिस के द्वारा लगातार लोगों पर सख्ती की जा रही है. उन्हें सजा भी दिया जा रहा है . जो लोग  बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग मानने को तैयार नहीं है. पुलिस लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है, लेकिन लोग एक न सुन रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता