ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

ब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

Bihar News: बेगूसराय में सुबह ब्रश करने गई 20 वर्षीय महिला को छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इस घटना में एक हैरान करने वाली बात भी सामने आई—परिजन सांप को भी पकड़कर अस्पताल पहुंच गए। महिला की हालत..

ब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया. रजाकपुर वार्ड-11 में हुई इस घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. खास बात यह रही कि परिजन सांप को भी पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए, ताकि उसकी पहचान हो सके.


घटना रजाकपुर वार्ड-11 की है. यहां मोहम्मद जिब्राइल की 20 वर्षीय पुत्री शहजादी खातून सुबह चापाकल के पास मुंह धोने और ब्रश करने गई थी. इसी दौरान वहां रखे टूथपेस्ट और ब्रश को निकालने के लिए जैसे ही उसने हाथ बढ़ाया, पहले से छिपे सांप ने उसके हाथ में डस लिया.


सांप के डसते ही शहजादी जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. महिला ने परिजनों को बताया कि उसे सांप ने हाथ में डस लिया है. इसके बाद परिजनों ने वहां सांप को देखा और उसे पकड़ लिया.


सांप के डसने के बाद शहजादी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई. परिजन बिना देर किए उसे इलाज के लिए नावकोठी पीएचसी लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया.


इसके बाद परिजन शहजादी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. फिलहाल महिला वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है.


घटना के बाद परिजनों ने सांप को मारने के बजाय उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. इसके बाद महिला के साथ सांप को भी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.


परिजनों के मुताबिक, सांप को इसलिए सुरक्षित रखा गया है ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर इलाज में जरूरी जानकारी हासिल कर सकें. परिजनों ने बताया कि शहजादी के पूरी तरह स्वस्थ होने तक सांप को सुरक्षित रखा जाएगा. महिला के ठीक होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही गई है.



बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट