ब्रेकिंग
दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा

बेगूसराय पुलिस ने वरुण चौधरी मर्डर केस का खुलासा करते हुए 3 शूटरों को गिरफ्तार किया। जमीन विवाद और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते रंधीर महतो ने सुपारी देकर हत्या कराई, CCTV फुटेज से मामला सुलझा।

बिहार न्यूज
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के चर्चित भू-कारोबारी वरुण चौधरी हत्याकांड में बेगूसराय पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड की साजिश नागदह निवासी कुख्यात रंधीर महतो ने व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के कारण रची थी। हत्या के लिए शूटरों को सुपारी दी गई थी और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी घटना से एक दिन पहले ही खरीदी गई थी।


सदर डीएसपी-वन आनंद कुमार पांडे ने सिंघौल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों शूटरों को दूसरे राज्य से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नागदह वार्ड-11 निवासी राजीव साह, ललन महतो और चंदन महतो शामिल हैं। तीनों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए साजिशकर्ता रंधीर महतो का नाम उजागर किया


राजनीतिक महत्वाकांक्षा और जमीन का खेल बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, रंधीर महतो की राजनीतिक महत्वाकांक्षा तेजी से बढ़ रही थी और नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए उसे बड़ी रकम की जरूरत थी। इसी उद्देश्य से उसने जमीन कारोबार में कदम रखा। नागदह निवासी पशुपति साह के परिवार से साढ़े सात कट्ठा जमीन का सौदा कर वह प्लॉटिंग कर बेच रहा था। इसी जमीन को लेकर वरुण चौधरी भी सक्रिय थे, जिससे रंधीर महतो के कारोबार में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी रंजिश में रंधीर महतो ने वरुण चौधरी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची और अपने गांव के शूटरों को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया।


निशानदेही पर हथियार, बाइक और कपड़े बरामद

गिरफ्तार शूटरों की निशानदेही पर पुलिस ने ललन महतो के नागदह स्थित घर से मिट्टी में छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त बाइक और CCTV में दिख रहे कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दो पिस्टल, एक कट्टा और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जो इस वारदात में इस्तेमाल किए गए थे।


पहले ही गिरफ्तार हो चुका है लाइनर

इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही लाइनर नागदह निवासी रणवीर झा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


9 मार्च को हुई थी दिनदहाड़े हत्या

गौरतलब है कि 9 मार्च 2026 को सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह स्थित तीनमुहानी के पास अज्ञात अपराधियों ने वरुण चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र निर्मल कुमार उर्फ छोटू के बयान पर सिंघौल थाना कांड संख्या 71/26 के तहत चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस पूरे ऑपरेशन में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे, सिंघौल थानाध्यक्ष संतोष कुमार, तकनीकी सेल के राजेश कुमार, राजीव रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता