ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Road Accident In Bihar: दो बसों की आमने-सामने टक्कर, दर्जनों लोग हुए घायल; कई लोगों की हालत गंभीर

Road Accident In Bihar: तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण सड़क हादसे अचानक बढ़ गए हैं। घने कोहरे के कारण सड़क पर सामने की स्थिति भी दिखाई नहीं दे रही है और इसकी वजह से वाहन हादसे का शिकार बन रहे हैं।

Road Accident In Bihar
सड़क हादसा
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident In Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क दो बसों की आमने-सामने टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 


जानकारी के मुताबिक बेगूसराय में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।घटना मंझौल बखरी पथ के तुलसीपुर चौक की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि शनिवार की हले सुबह बेगूसराय में दो बसों की आमने सामने की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बस के शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं कई यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। घटना मंझौल बखरी पथ के तुलसीपुर चौक के पास घने कोहरे के कारण दो बसों की जबरदस्त टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकाला गया। 


इधर, सुचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद अब इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में भी लगी हुई है।