ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बेगूसराय: तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, युवक की मौत के बाद मची अफरा-तफरी

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। अहले सुबह एक साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना फुलवरिया थ

बेगूसराय: तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, युवक की मौत के बाद मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। अहले सुबह एक साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बागरहाडीह की है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतक की पहचान समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर मुसहरी टोला निवासी 23 वर्षीय पुत्र शिबू करोड़ी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शिबू करोड़ी साइकिल से मधु बेचने का काम करता था। इसी को लेकर आज सुबह वह अपने घर से निकला था लेकिन तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। 


इस घटना के बाद एनएच-28 पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता